आपका दिमाग हर समय कुछ ना कुछ क्यूँ बोलता रहता है ?
दिमागी शौर से मुक्ति कैसे प्राप्त की जाए- दोस्तों,आपने चाहे ध्यान दिया हो या नहीं,लेकिन आपके दिमाग में एक संवाद चलता रहता है,जो कभी नहीं रुकता है, वह लगातार चलता रहता है | हर व्यक्ति अपने मस्तिष्क में हर वक्त कोई ना कोई आवाज हर समय सुना करता है | यह आवाज कभी टीका-टिप्पणी के रूप में होती है तो कभी दोषारोपण,आलोचना,चेतावनी या शिकायत के रूप में होती है,कभी यह निर्णय-निष्कर्ष निकालती है तो कभी पसंद-नापसंद करती है | जैसे-आप घ...