अमीरी चाहते हो तो नेटवर्थ पर फोकस करे न की इनकम पर
withrbansal नेटवर्थ क्यों महत्त्वपूर्ण है - दोस्तों, नेटवर्थ क्या है ? नेटवर्थ को कैसे बढ़ाया जा सकता है ? यह ऐसे सवाल है जिसका जवाब हम में से शायद बहुत से लोगों को पता ना हो | कारण यह है कि "नेटवर्थ " शब्द आमतौर पर अमीरों के क्लबों में ही सुनाई देता है | सामान्यतया मध्यम एवं निम्न मध्यवर्गीय समाज में चर्चा "आमदनी" पर ही होती है | हमारे समाज में शायद ही कभी किसी से यह पूछा जाता हो कि आपकी नेटवर्थ कितनी है, इसी प्रकार अमीरों के मध्य कभी किसी से यह प्रश्न नहीं किया जाता है कि आप की आमदनी कितनी है | क्योंकि अमीर लोग जानते हैं कि आर्थिक हैसियत या दौलत का व...