सोलमेट :-जन्म-जन्मांतर के साथी कौन होते है l
आत्मिक साथी (soulmate ) कौन होता है - सोलमेट (soulmate )क्या होता है ? जन्म -जन्मांतर का साथी या "आत्मिक साथी "कौन होता है ? जब दो लोग या ऐसे कहें कि दो आत्माये कई जन्मों में साथ रहे हों ,कई -कई जन्म साथ जिए हो ,जिनके द्वारा कई जन्मों साथ -साथ सुख -दुःख ,सफलता -असफलता ,प्रेम और क्षमा ,क्रोध और करुणा ,आंसू और मुस्कान सबके साथ -साथ साक्षी बने हो ,सब कुछ साथ -साथ भोगा हो ,साथ -साथ जीवन के सबक सीखे हो तब वे "सोलमेट "होते है | जब हम हमारे इन जन्म जन्मांतरों के आत्मिक साथियो से मिलते है तो हमारी आत्मा एक ही झटके में इन्हें पहचान जाती है,भले ही वे किसी भी रूप में सामने आये | इनसे मिलते ही हमारे ह्रदय से आवाज आती है कि यही है वह जिसकी तलाश थी | ...