सच्चा उद्देश्य: आत्मा का संतोष या समाज की स्वीकृति?
सच्चा उद्देश्य: आत्मा का संतोष या समाज की स्वीकृति ? दोस्तों , "कभी रुक कर सोचा है — हम जो कर रहे हैं, वो हमारे भीतर की शांति के लिए है या बाहर की तालियों के लिए ? 💚जीवन की दो दिशाएं - अंतर-आत्मा एवं समाज हर इंसान के जीवन में कोई न कोई उद्देश्य होता है—कुछ लोग उसे बचपन में ही निश्चित कर लेते है , कुछ पूरी उम्र ढूंढते रहते हैं। पर क्या आपने कभी ये सोचा कि जो उद्देश्य हम अपनाते हैं, वह वास्तव में हमारी आत्मा से उपजा है, या सिर्फ समाज की अपेक्षाओं की छाया है ? आज की इस दौड़ती-भागती दुनिया में, जहाँ "लाइक", "फॉलोअर्स" और "रील्स" ही सफलता का मापदंड बन गए हैं, वहाँ असली उद्देश्य क्या रह गया है? क्या हम सचमुच अपनी अंतरात्मा की पुकार सुन रहे हैं या सिर्फ समाज की तालियों के पीछे भाग रहे हैं ? 💨 आत्मा का संतोष: एक आंतरिक यात्रा- आत्मा का संतोष कोई बाहरी प्रमाणपत्र नहीं है। यह एक ऐसा मौन है, जो भीतर की हलचल को शांत कर देता है। 💨 संतोष का अर्थ क्या है? यह वो स्थिति है जब आप किसी ...