आत्महत्या क्यूँ ? :आध्यात्म में छुपा है इसका रहस्य
सुसाइड एवं अध्यात्म - अभी हाल ही में कोटा में कोचिंग छात्रों क़े द्वारा एक क़े बाद एक आत्महत्या किये जाने से आत्महत्या पुनः एक बार चर्चा में आ गया है, इससे पूर्व प्रत्युषा बनर्जी , मनमीत ग्रेवाल , कुशल पंजाबी , जिया खान एवं सुशांत सिंह राजपूत सहित एक के बाद एक कई फिल्म एवं टीवी सितारों के आत्महत्या कर लिए पर आत्महत्या सम्बन्धित मुद्दा काफी चर्चित रहा है | हालांकि सुसाइड या स्वयं को नष्ट करने का यह सिलसिला कोई नवीन घटना नहीं है | प्राय समय-समय पर हर वर्ग ,जाति ,धर्म ,समुदाय ,राष्ट में इस तरह के मामले सामने आते रहे है | रोमन सम्राट नीरो ,इजिप...