आज ही अपने जीवन की स्क्रिप्ट लिखे : अंत में पछतावा नहीं रहेगा
withrbansal सफल जीवन हेतु खुद के जीवन का संविधान निर्मित करे :- दोस्तों ,हम सब जानते है कि यह जीवन एक रंगमंच है और हम सब इस जीवन रूपी रंगमंच के कलाकार या अभिनेता है जिन्हें अपनी अपनी भूमिका अदा करके वापस अपने वास्तविक घर चले जाना है | जो व्यक्ति यहाँ जितनी शिद्दत से अपनी भूमिका निभाता है उसका जीवन उतना ही सफल माना जाता है | इस जीवन रूपी रंगमंच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ हमें अपना रोल अदा करने के लिए कोई स्क्रिप्ट नहीं दी गई है जबकि हम यह जानते है कि किसी भी सफल फिल्म के निर्माण के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट का होना महत्त्वपूर्ण है, बिना सशक्त स्क्रिप्ट के ना तो कोई कलाकार अच्छा अभिनय कर सकता है और ना...