दुःखो से मुक्ति कैसे प्राप्त करें |
मनुष्य के दुःखों का मूल कारण क्या है - दोस्तों, दुःख क्या है ? दुःख का अर्थ क्या है ? मनुष्य के दुखों का कारण क्या है ? दुःखो से मुक्ति के उपाय या दुखों से मुक्ति कैसे प्राप्त करें ? यह कुछ ऐसे शाश्वत प्रश्न है जिन पर सदियों से मनीषियों के द्वारा चिंतन किया जाता रहा है | आखिर यह दुःख है क्या ? सामान्यतया दुःख का अर्थ ऐसी अवस्था से है जब हम शारीरिक या मानसिक कष्ट या पीड़ा को महसूस करते हैं | दुःख सामान्यता तीन प्रकार के माने गए हैं-आध्यात्मिक,आधिभौतिक एवं आधिदैविक | आध्यात्मिक दुःख -- " दैहिक दुःख " भी कहा जाता है | यह वह दुःख है जो हमें शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा देता है | आधिभौतिक दुख -- सांसारिक वस्तुओं से प्राप्त होते हैं जैसे गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाना | आधिदैविक दुख --...