जीवन से खुशियाँ नहीं, समस्याएँ माँगो
समस्याएँ ही खुशियों की जनक है - Withrbansal दोस्तों,हर व्यक्ति अपने जीवन में ढ़ेर सारी खुशियाँ (happiness ) चाहता है ,विरला ही कोई होगा जिसे बैचेनी,समस्याओं, तकलीफों या परेशानियों की चाहत हो | जीवन भर व्यक्ति इस कोशिश में लगा रहता कि कैसे अधिक से अधिक खुशियाँ प्राप्त की जाये लेकिन निराशा ही हाथ लगती है क्योंकि उन्हें यह नहीं पता कि तकलीफें ,असंतुष्टि या बैचेनी तो मानव प्रकृति के स्वाभाविक अंग है और जीवन में खुशियाँ लाने हेतु जरूरी तत्व है | दोस्तों,आप सभी ने आज से लगभग 2500 साल पूर्व हिमालय की तलछटी में स्थित...