अनिद्रा(insomnia) में एलोपैथिक दवाइयाँ :स्थायी समाधान नहीं है |
अनिद्रा(Insomnia)में एलोपैथिक दवाइयों का उपयोग सयंम से करे - अनिद्रा ( Insomnia ) में एलोपैथिक दवाओं के प्रयोग में सावधान रहे दोस्तों,जब हम अपने किसी रोग के संबंध में चिकित्सक से परामर्श के लिए जाते हैं तो चिकित्सक द्वारा आम तौर पर यह प्रश्न पूछा जाता है कि " नींद कैसी आती है ?" और हमारा भी जवाब सामान्यतः यही होता है कि डॉ०साहब नींद कम आती है,| यह सुनते ही हमारे चिकित्सक द्वारा अनिद्रा हेतु कुछ एलोपैथिक दवाएं लिख दी जाती है | हम में से अधिकांश लोग इन एलोपैथिक दवाइयों को बिना सोचे समझे उपयोग करना भी शुरू कर देते हैं | होता यह है कि इन दवाइयों की डोज एवं इन पर हमारी निर्भरता दिनों दिन बढ़ती जाती है और हमारी अनिद्रा यूं ही बनी रहती है | ...