हाउ टू कंट्रोल योर माइंड इन हिंदी
लक्ष्य प्राप्ति हेतु मस्तिष्क को नियंत्रित कैसे करें -व्यावहारिक तकनीकें :
withrbansal दोस्तों,आज का टॉपिक है -मस्तिष्क पर नियंत्रण कैसे करें | इस पृथ्वी पर शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा जो अपने एवं अपने प्रियजनों के जीवन को समृद्ध न करना चाहता हो | लक्ष्य ,आंकाक्षा एवं तरीका सबका भिन्न भिन्न हो सकता है | कोई शारीरिक रूप से ज्यादा स्वस्थ एवं फिट होना चाहता है, तो कोई अथाह सम्पति की आकांक्षा रखता है ,किसी की धर्म एवं आध्यात्म में नाम कमाने में रूचि है, किसी को सामाजिक प्रतिष्ठा की चाह है तो कोई जीवन में सुख शांति को महत्व अधिक देता है | कहने का तत्प्राय यह है की हर इंसान अपने तरीके से अपने जीवन स्तर में वृद्धि कर जीवन को सफल बनाना चाहता है | लेकिन कटु सत्य यह है कि चाहत के बाबजूद भी बहुत कम लोग ही अपने अंदर सकारात्मक परिवर्तन लाकर अपने जीवन को सुखी एवं सफल बना पाते है ,इसका प्रमुख कारण है उनका मस्तिष्क | क्योंकि वे नहीं जानते कि किस तरह मस्तिष्क को नकारात्मक एवं अवांछनीय विचारो से दूर रखा जाये किस प्रकार से उसे अच्छे एवं सकारात्मक विचारो ,सूचनाओं भावनाओं ,कल्पनाओं एवं ऊँचे लक्ष्यों का पोषण दिया जाये | प्रश्न यह है कि मस्तिष्क पर कैसे नियंत्रण स्थापित करे ताकि हम जो चाहते है वह प्राप्त कर सके ,हम अपने लक्ष्यों पर कैसे एकाग्र रहकर निर्धारित समय सीमा में अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में सफल हो सके |
प्रशिद्ध लेखक एवं प्रेरक रोबिन शर्मा के द्वारा भी मष्तिष्क पर नियंत्रण हेतु कतिपय व्यावहारिक तकनीकों का ईजाद किया गया है जिनके नियमित अभ्यास किये जाने से निश्चित रूप से कोई भी व्यक्ति अपने स्थापित लक्ष्यों एवं आकांछाओ की पूर्ति कर सकता है |
प्रमुख तकनीकें :-
यह तकनीक इसलिए प्रभावी है क्योंकि तस्वीरें ,तुम्हारे स्वयं की छवि को प्रभावित करती है ,तुम्हारे स्वयं की छवि तुम्हारे सोचने ,काम करने एवं प्राप्त करने को प्रभावित करती है |
- सीक्रेट ऑफ़ लेक -झील का रहस्य : इसे " सपनों का कल्पना दर्शन" भी कहा जाता है | किसी भी प्रकार की इच्छा या लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए इस तकनीक का उपयोग किया जाता है | इस तकनीक में आप किसी शांत या स्थिर झील या तालाब के जल में अपनी इच्छा या लक्ष्य को पूरा होते हुए देखे अर्थात वह कल्पना दर्शन करे जो आप बनना चाहते हो या करना चाहते हो | अपने सपनो को झील के शांत पानी में साकार होने की स्पष्ट कल्पना करे |
2 विरोधी सोच :-अपोज़ीशन थिंकिंग - इस तकनीक के माध्यम से जीवन को सकारात्मक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है | जब कभी मन मस्तिष्क में नकारात्मक या अवांछनीय विचार आये तो उनका विरोध नहीं करे अर्थात उन्हें रोके नहीं अपितु उन्हें सकारात्मक एवं ऊर्जावान विचार से प्रतिस्थापित करे | अर्थात तुरंत ही मन में सकारात्मक, सात्विक एवं पवित्र विचारो पर ध्यान केंद्रित करे साथ ही अनुभव करे कि मैं प्रसन्न एवं ऊर्जायुक्त हूँ | क्योंकी विचार एक शक्तिशाली जीवित वस्तुए है ,ऊर्जा के छोटे -छोटे पैकेट है | साथ ही प्राकतिक भोजन करे सकारात्मक वाक्यों को मन में बार बार दोहराते रहे ,अच्छी एवं ज्ञानवान पुस्तके पढ़े, ज्ञानवान लोगो की संगति करे |
3 पॉलियाना थ्योरी :- इस तकनीक को' "खुश रहने का खेल "भी कहा जाता है | यह तकनीक प्रसिद्ध लेखक "ए ० ऐच ० पोर्टर "की बेस्टसेलर पुस्तक" पॉलियाना" पर आधारित है | इसके अनुसार बदतर से बदतर नकारात्मक स्थितियों में भी सकारात्मकता या कोई अच्छी बात को ढूंढकर" खुश रहना "सीखने का अभ्यास किया जाता है | क्योंकि परिस्थितिया कितनी भी ख़राब क्यों ना हो उसमे कोई ना कोई अच्छी बात भी छुपी हुई होती है, बस उसे ही ढूँढना होता है इसके लिए नजरिया महत्वपूर्ण होता है|
3 पॉलियाना थ्योरी :- इस तकनीक को' "खुश रहने का खेल "भी कहा जाता है | यह तकनीक प्रसिद्ध लेखक "ए ० ऐच ० पोर्टर "की बेस्टसेलर पुस्तक" पॉलियाना" पर आधारित है | इसके अनुसार बदतर से बदतर नकारात्मक स्थितियों में भी सकारात्मकता या कोई अच्छी बात को ढूंढकर" खुश रहना "सीखने का अभ्यास किया जाता है | क्योंकि परिस्थितिया कितनी भी ख़राब क्यों ना हो उसमे कोई ना कोई अच्छी बात भी छुपी हुई होती है, बस उसे ही ढूँढना होता है इसके लिए नजरिया महत्वपूर्ण होता है|
|
उक्त तकनीकों में से कोई भी तकनीक का उपयोग लक्ष्य प्राप्ति में किया जा सकता है, शर्त यह है कि इनका पूर्ण विश्वाश के साथ नियमित अभ्यास किया जाये | withrbansal
--० ०--
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आपको मेरी यह पोस्ट कैसी लगी ,कृपया सुझाव, शिकायत टिप्पणी बॉक्स में लिखकर बताये